महासमुंद. ग्राम बिरकोनी में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को चंद्रकांत गेंड्रे ने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे प्रकाश किराना स्टोर के पास खड़ा था, उसी समय उसकी मां तनूजा गेंड्रे सामान खरीदने आई तो नोहर महिलांग नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तो नोहर ने गाली गलौज कर गले को हाथ से दबाने का प्रयास किया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने बीच बचाव करने आए राजेश्वर रात्रे के साथ भी गाली गलौज किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – महासमुंद में छुट्टी को लेकर बदलाव, 9 नवंबर की जगह अब इस दिन रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

