बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर ने प्राचार्य समेत 5 शिक्षकों को सस्पेंड किया

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में गंदगी और शिक्षकों की

Written by: Admin

Published on: November 9, 2024

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में गंदगी और शिक्षकों की लापरवाही के चलते प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर आठवीं तक की कक्षाएं लगती हैं और अंग्रेजी माध्यम में प्राइमरी और हिन्दी माध्यम में मिडिल स्कूल संचालित होती है।

औचक निरीक्षण में जब कलेक्टर स्कूल पहुंचे तो वहां पर गंदगी का आलम देखा। जबकि कुछ शिक्षकों ने अटेंडेंस रजिस्टर में साइन किया था, लेकिन वे स्कूल में मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही के लिए कलेक्टर ने इसके लिए प्राचार्य मोइत्रा को जिम्मेदार माना। वहीं संकुल समन्वयक की भी लापरवाही सामने आई और तो और एक शिक्षक मनोज तिवारी ने पहले से ही अपनी अटेंडेंस डाल रखी थी। इस कृत्य और लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने प्राचार्य समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया।

ये शिक्षक सस्पेंड किए गए

एम मोइत्रा – प्राचार्य
मनोज कुमार तिवारी- व्याख्याता (एल बी)
उषा महानंद – व्याख्याता (एल बी)
प्रदीप कुमार राठौर – व्याख्याता (एल बी)
गणेश राम मिरी – संकुल समन्वयक

Previous

Shani Margi 2024: शनि की चाल 15 नवंबर को बदलेगी, इन राशियों पर अशुभ प्रभाव, जानें उपाय

Next

CG Govt Job: जिला एवं जनपद स्तर पर संविदा रिक्त पदों की कौशल परीक्षा