Bihar Police Recruitment 2025: बिहार में कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें इस तारीख से आवेदन

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से राज्य में मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर एवं मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल

Written by: Admin

Published on: September 29, 2025

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से राज्य में मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर एवं मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे। इन पदों के लिए योग्यता रखने वाले कैंडिडेट आवेदन शुरू होते ही ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 नवंबर 2025 निर्धारित है।

बिहार पुलिस भर्ती का विवरण

बिहार पुलिस भर्ती के माध्यम से सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से कुल 4128 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण (Bihar Police Bharti 2025) निम्नलिखित है-

  • मद्य निषेध कॉन्स्टेबल/ Prohibition Constable: 1603 पद
  • जेल वार्डर/ Jail Warder: 2417 पद
  • मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल/ Mobile Squad Constable: 108 पद

12वीं पास कैंडिडेट कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट के पास हल्के या भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु जेल वार्डर के लिए 23 वर्ष व अन्य पदों के लिए 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

शारीरिक मापदंड

एसआई पदों के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

बिहार में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर ही भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा, बगैर फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Bihar Police Constable, Jail Warder Recruitment 2025 Notification

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Previous

Bihar Jobs 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई?

Next

30 सितंबर 2025 का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?