पिकअप की टक्कर से नगर पालिका का कंप्यूटर ऑपरेटर घायल

महासमुंद. बागबाहरा में बिना नंबर की सोल्ड पिकअप की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। बागबाहरा थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के

Written by: Admin

Published on: October 9, 2025

महासमुंद. बागबाहरा में बिना नंबर की सोल्ड पिकअप की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। बागबाहरा थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा निवासी व नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर महानंद अपनी ड्यूटी के लिए 8 अक्टूबर की सुबह 10.45 बजे अपनी बाइक सीजी 06 एचए 7162 से जा रहा था। करीब 11.15 बजे स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर, बिना नंबर की सफेद रंग की सोल्ड मैक्स महिंद्रा पिकअप के चालक ने अपने वाहन को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक पीछे से चलाते उसके मोटर सायकल में साईड से एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे चोटें आई।

जिसे लोगो ने मुझे उठाकर सीएचसी बागबाहरा पहुंचाया। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।

नेशनल हाईवे 130-डी नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर करें आवेदन, 348 पोस्ट, ये कर सकते हैं अप्लाई

Next

पैसे नहीं दिए तो अज्ञात लोगों ने बाइक चालक से मारपीट की, जान बचाकर भागा