28 नवंबर तक 100% फॉर्म वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ को मिलेगा सम्मान

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य पूरे प्रदेश में तेज़ी से चल रहा है।

Written by: Admin

Published on: November 27, 2025

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य पूरे प्रदेश में तेज़ी से चल रहा है। इस अभियान में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उन प्रथम तीन बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने उन बूथों पर जहाँ 800 या उससे अधिक पंजीकृत मतदाता हैं, वहां 28 नवंबर 2025 तक गणना फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का 100% कार्य पूरा कर लिया होगा।

इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 270 बीएलओ का चयन किया जाएगा, जिन्हें 25 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रशस्ति पत्र व ₹5000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए बीएलओ का चयन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा किया जाएगा और उन्हीं की अनुशंसा पर पात्रता स्वीकार की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने राज्य के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चयन प्रक्रिया व पुरस्कार वितरण की तैयारी समय पर पूर्ण करें, ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर योग्य बीएलओ को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जा सके।

रायपुर में DGP/IGP सम्मेलन: पीएम मोदी होंगे शामिल, राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे

Previous

रायपुर में DGP/IGP सम्मेलन: पीएम मोदी होंगे शामिल, राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे

Next

Hero Xtreme 160R 4V Cruise Control लॉन्च: सेगमेंट की पहली बाइक इतने दमदार फीचर्स के साथ