मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों पर भर्ती, सैलरी 1.20 लाख रुपए से ज्यादा, जानें चयन प्रक्रिया के बारे में

On: October 11, 2025
Follow Us:
Bank of Baroda

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत अलग-अलग ग्रेड में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। 

BOB Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता, अनुभव

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 (BOB Recruitment 2025) के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना जरूरी है, किसी भी विषय में डिग्री मान्य है। इसके अलावा, वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या प्रोफेशनल योग्यताएं जैसे सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए भी मान्य हैं।

इन सभी पदों के लिए कार्य अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को उस पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव होना आवश्यक है।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर कर लें।

BOB Manager Bharti 2025: आयु सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 01.10.2025 के अनुसार की जाएगी, और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उम्मीदवार इस तारीख तक निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में आता हो। पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर करें आवेदन, 348 पोस्ट, ये कर सकते हैं अप्लाई

वेतन विवरण

ग्रेड/स्केलवेतनमान 
MMG/S-II64,820 – 93,960
MMG/S-III85,920 – 1,05,280
SMG/S-IV1,02,300 – 1,20,940

BOB Manager Bharti 2025: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ईडब्लूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क है, वहीं एससी, एसटी, पीडब्लूडी, ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओं के लिए यह 175 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है। यह आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए कैसे होगा चयन?

  • ऑनलाइन परीक्षा: चयन प्रक्रिया के तहत एक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में चार भाग होंगे। तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान, और कुल अंक 225 होंगे। पहले तीन भाग केवल पास/फेल के लिए होंगे, यानी इनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
  • समूह चर्चा (GD): ऑनलाइन परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार का व्यक्तित्व, बातचीत करने की क्षमता और नौकरी के लिए उपयुक्तता जांची-परखी जाएगी।
  • अंतिम चयन: अंत में, उम्मीदवारों की मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा या साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, जैसा बैंक तय करेगा।

यह भी पढ़ें – SEBI Recruitment 2025: सेबी में ऑफिसर ग्रेड-A भर्ती, 110 पदों के लिए जल्द कर सकेंगे अप्लाई

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।