मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mahindra BE6 और XEV9e के लिए बुकिंग शुरू हुई, जानें कब तक होगी डिलीवरी

On: February 14, 2025
Follow Us:
Mahindra BE6 and XEV9e
---Advertisement---

Mahindra BE6 और XEV9e : भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की ओर से ICE सेगमेंट के साथ ही Electric सेगमेंट में कई SUVs को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से आज से दो नई एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दी गई है।  इनमें Mahidra BE6 और XEV 9e शामिल हैं।

Mahindra BE6 और XEV 9e की बुकिंग शुरू

महिंद्रा (Mahindra) की ओर से कुछ समय पहले लॉन्‍च की गईं नई जेनरेशन एसयूवी Mahindra BE6 और Mahindra XEV 9e के लिए आज यानी शुक्रवार से बुकिंग को शुरू कर दी गई है। दोनों electric SUVs के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुकिंग कराई जा सकती है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुकिंग को 14 फरवरी 2025 की सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया गया है।

Also Read  Toyota की नई कार भारत में लॉन्च, इसे कस्टमाइज करा सकेंगे ग्राहक, शानदार एक्सटीरियर पेंट

कब से होगी डिलीवरी

वाहन कंपनी महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 से टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Pack Two और Pack Three Select की डिलीवरी जून और जुलाई 2025 में शुरू की जाएगी। इसके बाद Pack Two की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Mahindra BE 6 और XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack One और Pack One Above की डिलीवरी को सबसे अंत में August 2025 से शुरू किया जाएगा।

जानें कितनी होगी कीमत

Mahindra की ओर से BE6 को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इस वाहन की एक्‍स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जाएगा।

Also Read  भारत की कंपनी लाएगी सबसे तेज भागने वाली इलेक्ट्रिक बाइक, ये है लॉन्च डेट

वहीं Mahindra XEV 9e की एक्‍स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं इसके टॉप वेरिएंट को 30.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे 4 वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

इनसे है मुकाबला

महिंद्रा ने BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही और जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।