Maruti Suzuki Baleno CNG: देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से इसका CNG वेरिएंट भी तेजी से पसंद किया जा रहा है। अगर आप Baleno CNG को फाइनेंस पर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको डाउन पेमेंट, EMI और कुल खर्च से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Maruti Baleno CNG की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत
Maruti Suzuki Baleno का CNG वेरिएंट Delta के नाम से उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये रखी गई है। दिल्ली में खरीदने पर इसमें करीब 54 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग 41 हजार रुपये इंश्योरेंस का खर्च जुड़ता है। इन सभी खर्चों के बाद Baleno CNG की ऑन-रोड कीमत करीब 8.64 लाख रुपये हो जाती है।
₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप Maruti Baleno CNG Delta खरीदते हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 6.64 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। बैंक अगर यह राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए देता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 10,806 रुपये बनेगी। यह EMI आपको पूरे 7 साल तक चुकानी होगी।
कुल मिलाकर कितनी महंगी पड़ेगी Maruti Baleno CNG
7 साल के लिए 6.64 लाख रुपये का कार लोन लेने पर आप कुल मिलाकर करीब 2.42 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएंगे। इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर Maruti Baleno CNG Delta की कुल लागत लगभग 11.07 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। अगर आप कम ईंधन खर्च और भरोसेमंद ब्रांड की तलाश में हैं, तो Baleno CNG एक व्यावहारिक विकल्प साबित हो सकती है।
10 लाख से कम में देश की सबसे सस्ती 5-सीटर Electric SUV, इस EV ने मचाया धमाल