महिला को जेठ और उसके बेटे ने जान से मारने की धमकी दी, महासमुंद सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

महासमुंद. ग्राम बिरकोनी में एक महिला के साथ जेठ और उसके बेटे ने विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली में आरोपियों के

Written by: Admin

Published on: July 13, 2024

महासमुंद. ग्राम बिरकोनी में एक महिला के साथ जेठ और उसके बेटे ने विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बिरकोनी की निवासी पुष्पा देवी ठाकुर पति पवन कुमार ठाकुर के साथ 11 जुलाई को जेठ और उसके बेटे ने विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।

महिला ने इस घटना की सूचना तत्काल बिरकोनी के कोतवाल और सरपंच, वार्ड पंच को दी। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी भरत सेन व देवेंद्र सेन बीच बस्ती गाली गलौज करते रहे, जाते वक्त मुझे चेतावनी दी है अगले हप्ते फिर आकर बात करेगें। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले कई सालों में इस तरह की घटना 4 से 5 बार हो चुकी है, जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना महासमुंद में दर्ज कराई गई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 296,115(2),333,351(2), BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – सवारी बिठाने को लेकर हुए विवाद में ट्रैवल्स कर्मचारी से मारपीट, Mahasamund News

Previous

शबरी की धरती के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next

महासमुंद के आइसक्रीम पार्लर में चोरी