BSSC Recruitment 2025: बिहार में सब-स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आज से आवेदन, ये है प्रोसेस

BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (SSO/ BSO) के 682 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस

Written by: Admin

Published on: April 1, 2025

BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (SSO/ BSO) के 682 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस आज यानी 01-04-2025 से शुरू हो रही है एवं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार Sub Statistical Officer/ Block Statistical Officer पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे तत्काल BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

BSSC Recruitment 2025: योग्यता एवं मापदंड

बिहार सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/ गणित/ सांख्यिकी विषय में से किसी एक में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

पासकोर्स के रूप में इन विषयों से स्नातक की डिग्री या पूरक विषय (subsidiary) के साथ स्नातक में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी इस पद के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं।

शैक्षिक योग्यता के अलावा न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 साल, ओबीसी (महिला एवं पुरुष), अनारक्षित महिला के लिए 40 साल, एससी/ एसटी (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 साल तय की गई है। सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में कोटिवार 10 साल की छूट दी जाएगी।

BSSC Recruitment 2025: आवेदन फीस

इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन के साथ सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों और बिहार राज्य के सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 540 रुपये जमा करना होगा।

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी के लिए), सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए (अनु० जाति / जनजाति के समान) और सभी श्रेणी की महिलाओं (सिर्फ बिहार के स्थायी निवासी) के लिए शुल्क 135 रुपये तय किया गया है।

भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल जानने के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

BSSC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

उसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरना होगा। अंत में वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

फॉर्म को भरकर अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट निकलना न भूलें।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इसे क्लिक करें। 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Previous

Indian Navy में अग्निवीर एसएसआर और एमआर की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10-04-2025

Next

अप्रैल 2025 में इन विभागों में होगी भर्ती, जानें Top 5 Govts Jobs के बारे में