Budh Vakri March 2025: बुध वक्री होकर इन राशियों की टेंशन बढ़ाएंगे

Budh Vakri March 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 मार्च 2025 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 वक्री होंगे

Written by: Admin

Published on: March 14, 2025

Budh Vakri March 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 मार्च 2025 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 वक्री होंगे और 7 अप्रैल 2025 को शाम 4: 36 मार्गी होंगे। ऐसे में देखा जाए तो कुंभ और मीन राशि में बुध कुल 24 दिनों तक वक्री रहेंगे।

बुध ग्रह का वक्री होना करियर, व्यापार में शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है।  बुध वक्री होने पर जीवन में कई बदलाव और देरी हो सकती है, खासकर संवाद, विदेश यात्रा, कारोबार और तकनीकी क्षेत्र में।

इस दौरान लोगों को कई तरह के परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए बुध की वक्री दशा टेंशन का कारण बन सकती है। 

मेष राशि (Aries Horoscope) : बुध का गोचर आपके लिये कुछ टेंशन हो सकता है। आपको बहुत गुस्सा आयेगा जिसके कारण आप कुछ गलत भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चर्चा करना आपके लिये शुभ रहेगा। बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में धन लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। मित्रों की मदद से अटके हुये काम शुरू हो सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अगले 24 दिन शुभ रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। माता-पिता से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेशी भूमि से नौकरी के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): रोग उभर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शेयर बाजार में सम्भलकर निवेश करें। अगले 24 दिन तक लोन लेने से बचना चाहिये।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। लेकिन किसी पर भी आँख-मूँदकर कर विश्वास न करें। व्यवसाय में विस्तार करने के योग बनेंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope): शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं। आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना बन रही है। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मित्रों के साथ सम्वादहीनता न रखें। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : करियर में सफलता से मन उत्साहित रहेगा। विवादित विषयों पर चर्चा न करें। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह को लेकर निर्णय न लें। धन के निवेश में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मार्च 2025: ग्रहों की चाल में होगा उलटफेर, जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेंगे। कृषि कार्य से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। नयी सम्पत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। 29 मार्च के बाद माता की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : विवादों से आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कई लोगों की मदद करेंगे लेकिन इसके बावजूद लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रख सकते हैं। आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें लोग कुछ गलतियाँ निकाल सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च न करें। परिजनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): करियर के बारे में सूचना मिल सकती है। व्यापार में पुराने निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। माइग्रेन के रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिये।

Previous

आज का चौघड़िया 15 मार्च 2025, Aaj Ka Choghadiya 15 March 2025

Next

6 लोगों की मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, ओवरटेक करते हुआ भीषण हादसा