नशीली दवाई रखने का मामला, दो आरोपियों को 5-5 साल का सश्रम कारावास, अर्थदंड भी लगा

महासमुंद. बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में नशीली दवाई रखने के आरोप में दो व्यक्तियों को एनडीपीएस की विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपए के अर्थदंड

Written by: Admin

Published on: November 11, 2024

महासमुंद. बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में नशीली दवाई रखने के आरोप में दो व्यक्तियों को एनडीपीएस की विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार महासमुंद के सहायक उपनिरीक्षक को 25 फरवरी 24 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन की तरफ से प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री के लिए लेकर आ रहे है। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपना नाम प्रवीण साव उर्फ फोड़े तथा मनोज डांडेकर बताया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे में रखे 5,736 नग नशीली कैप्सूल को बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा था।

यह भी पढ़ें – विद्युत चोरी के मामले में आरोपी को तीन माह की सजा

अभियोजन की ओर विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस जितेंद्र कुमार साहू ने पैरवी की। न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि समाज में युवा वर्ग का छोटे बालकों के मन:स्थिति नशे के गिरफ्त में लिया जा रहा है। जिसे यह भी ज्ञान नहीं है कि इसका उनके जीवन पर क्या प्रभाव होगा। ऐसे में नशे के इन कारोबारियों पर उदार दृष्टिकोण अपनाया जाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता।

Previous

Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Next

रेंजर निलंबित, वन अपराध, जांच में लापरवाही, प्रधान मुख्य वन संरक्षक की कार्रवाई