CG Police Promotion List: राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), देखिए पूरी सूची

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

CG Police Promotion List: रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रशासनिक कसावट लाते हुए इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या इसके समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर अटल नगर) से यह आधिकारिक आदेश 15 अक्टूबर को जारी किया गया है।

पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया और नियम

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत पूरी की गई है।

विशेष नोट: शासन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी 12 पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (Posting) के आदेश जल्द ही पृथक से अलग आदेश के जरिए जारी किए जाएंगे।

पदोन्नत होने वाले 12 अधिकारियों की सूची

इस डीपीसी (DPC) सूची में राज्य के कई अनुभवी पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी 12 अधिकारियों के नाम देखे जा सकते हैं:

क्र.अधिकारी का नाम
1सुरेन्द्र साय पैकरा
2संजय कुमार ध्रुव
3मधुरी धीरही
4अखिलेश कौशिक
5राजेश देवांगन
6स्नेहिल साहू
7घनश्याम कामड़े
8दिनेश्वरी नंद
9मनीष कुमार कंवर
10दीपिका मिंज
11अनुप कुमार लकड़ा
12मंजुलता बाज

विभाग द्वारा जारी आदेश

CG Police Promotion List 01

बसना में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 12 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार

More articles

Read Now