CG Vyapam Amin Answer Key 2025 Release: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने अमीन भर्ती परीक्षा 2025 (WRDA25) की मॉडल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
CG Vyapam Amin Answer Key 2025 की मुख्य जानकारी
सीजी व्यापम द्वारा जारी मॉडल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन सबमिट कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऑब्जेक्शन फीस और नियम
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना अनिवार्य है। बिना शुल्क के भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।
डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज की जाएंगी।
आपत्ति दर्ज करने से पहले जरूरी तैयारी
सीजी व्यापम ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले अपने दावे से संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखें, ताकि ऑब्जेक्शन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
CG Vyapam Amin Exam 2025 कब हुई थी?
गौरतलब है कि सीजी व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। अब आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
CG Vyapam Amin Answer Key 2025 ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Model Answer टैब पर क्लिक करें।
अब Amin Examination Model Answer Key 2025 लिंक खोलें।
आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।
यदि आपत्ति दर्ज करनी है तो संबंधित टैब पर जाकर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन सबमिट करें।
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में 390+ नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, आवेदन 20 दिसंबर से