छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे, प्रदेश के कुछ जगहों पर होगी हल्की बारिश

CG Weather Update: रायपुर. Chhattisgarh के बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। लोगों को आज भी ठंड से राहत मिल सकती है। कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य

Written by: Admin

Published on: December 22, 2024

CG Weather Update: रायपुर. Chhattisgarh के बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। लोगों को आज भी ठंड से राहत मिल सकती है। कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नही है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं एक दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 31.7 डिग्री कांकेर में और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया है। इसी तरह आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

पिछले दिनों प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हुई थी। जिसके चलते बस्तर में रात का तापमान 17.6 डिग्री, बीजापुर में 18.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 17 डिग्री और सुकमा में 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – चलती ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Previous

चलती ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Next

बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को बाहर बुलाकर मारपीट