Chandra Gochar 2024: चंद्र का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों देगा विशेष लाभ

Chandra Gochar 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी तिथि है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष मान्यता

Written by: Admin

Published on: November 24, 2024

Chandra Gochar 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी तिथि है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार उत्पन्ना एकादशी के दौरान चंद्र देव राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024) करेंगे। चंद्र को मन का कारक भी माना जाता है।  चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वैसे तो राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव होगा, लेकिन इनमें 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर चंद्र का राशि परिवर्तन होगा। यानी 25 नवंबर को चंद्र देव सुबह 05.16 बजे सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। फिर चंद्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को चंद्र के राशि परिवर्तन से मिलाजुला फल प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग से संबंध प्रगाढ़ होंगे। लाभ का योग बनेगा। किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। इस राशि में चंद्र देव की स्थिति उच्च की होती है। इससे वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को चंद्र देव के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातक लीडर टाइप होते हैं। इसलिए वे अपने मनमर्जी से काम करते हैं, इन्हें वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। इससे बिगड़े काम बन सकते हैं। । धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मनोकामना पूरी होगी। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र का राशि परिवर्तन लाभदायक हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की सूचना भी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में लाभ प्राप्ति हो सकती है। मनचाही जगह पर घूमने का अवसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?

Previous

स्कूल संचालक ने प्राचार्य को दी जान से मारने की धमकी

Next

आज का पंचांग 26 नवंबर 2024 Aaj Ka Panchang 26 November 2024