मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

Chandra Grahan September 2025: पितृ पक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, 100 सालों बाद हो रही ऐसी घटना

On: September 2, 2025
Follow Us:
Chandra Grahan September 2025 ये सावधानी रखें
---Advertisement---

Chandra Grahan September 2025: इस बार 7 सितंबर 2025, रविवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Total lunar eclipse)  लगने जा रहा है।

ज्योतिषयों यह पूर्ण चंद्र ग्रहण काफी शक्तिशाली है। यह पितृपक्ष के दौरान पड़ रहा है, जो न केवल रात के समय आकाश को प्रभावित करता, बल्कि हमारी आत्मा भी प्रभावित होगी। 

रविवार 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण को गंभीरता से इसलिए लिया जा रहा है, क्योंकि ऐसा ग्रहण 100 सालों में एक बार आता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर उसकी रोशनी को रोक देती है। इस दौरान चंद्र ब्लड मून की तरह दिखाई देता है। 

Chandra Grahan September 2025 चंद्र ग्रहण के दौरान ये काम न करें

हिंदू परंपराओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है। पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बेहद ज्यादा सक्रिय हो जाती है। 

ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण और भगवान को स्नान कराया जाता है।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान घटित हो रहा है। यह मौका पूर्वजों के सम्मान का एक बेहद ही खास ब्रह्मांडीय संयोग माना जा रहा है।

Chandra Grahan

Chandra Grahan September 2025 चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखें

बासी भोजन

ऐसा कहा जात है कि ग्रहण के दौरान सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे भोजन तामसिक और विषाक्त हो जाता है।

प्राचीन शास्त्रीय विज्ञान विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने के लिए पके हुए अनाज में तुलसी के पत्ते रखने की सलाह देते हैं। 

Chandra Grahan September 2025 मंत्रों का जप करें

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan September 2025) के दौरान पृथ्वी पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

इसके चलते ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के साथ गायत्री मंत्र और भगवान का नाम जप करना चाहिए। 

ग्रहण काल में मंदिर रहेंगे बंद

ग्रहण काल के दौरान मंदिरों के कपाट को बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण हटने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण करने के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। 

Chandra Grahan September 2025 ये है सूतक काल एवं ग्रहण समय

ग्रहण काल शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है।

भारतीय समयानुसार ग्रहण काल 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजकर 26 मिनट 8 सितंबर को पूरा होगा।

वही ब्लड मून रात 11 बजे से 12 बजकर 22 मिनट के बीच देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan September 2025 ये सावधानी रखें

ग्रहण काल में बरतें ये सावधानियां

  • घर के अंदर रहें, और तो और ग्रहण को नहीं देखें।
  • नुकीली वस्तुओं कैंची, चाकू और सुई का इस्तेमाल करने से बचें। 
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहणकाल के दौरान सोना नहीं चाहिए। जप और प्रार्थना करें। 
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें।

ग्रहणकाल पूरा होने के बाद क्या करें?

  • गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। 
  • कपड़े धोकर, घर को साफ करें।
  • जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान करें।
  • भगवान का नाम जप करें।

मासिक राशिफल सितंबर 2025, Monthly Horoscope September 2025 – ये राशि वाले करेंगे Enjoy

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now