TVS iQube का सस्ता वैरिएंट लॉन्च, मिलेंगे एडवांस फीचर्स, सिंगल चार्ज में 75Km की रेंज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS iQube New Variant : टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के सबसे सस्ता वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वैरिएंट की कीमत 95,000 रुपये की एक्स-शोरूम रखी है। यह सस्ता मॉडल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस वैरिएंट है। लॉन्च के बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसे आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट पर भी बुक कराया जा सकता है।

TVS iQube New Variant  बैटरी पॉवर और रेंज

नए वैरिएंट के लॉन्च के साथ TVS iQube तीन बैटरी पैक विकल्पों में मिलेगा। बेस ट्रिम में 2.2kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो एक बार चार्ज करने पर 75 Km की रेंज प्रदान करता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 75 Km/H है।

जो लोग अधिक पॉवर और रेंज चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने 3.4kWh और 5.1kWh बैटरी क्षमता के साथ भी यह ई स्कूटर उपलब्ध कराया है। ये ट्रिम्स फुल चार्ज पर क्रमशः 100 Km और 150 Km की प्रभावशाली रेंज प्रदान करते हैं।

TVS iQube New Variant  एडवांस फीचर्स

एंट्री-लेवल वैरिएंट में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ग्राहकों को वाहन के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाती है। इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है। अन्य सामानों के लिए भी इसमें छोटे स्टोरेज दिए गए हैं। डेली यूज के लिए यह स्कूटर एक किफायती विकल्प सभी हो सकता है। स्कूटर का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि यह काफी सुरक्षित भी है।

TVS iQube

Ather से मुकाबला

TVS iQube का सीधा मुकाबला Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अभी हाल ही में Ather ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर दो बैटरी पैक के साथ आता है और सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 160 Km तक जाती है।

यह भी पढ़ें – BMW ने इंडियन मार्केट में लॉन्च की 45 लाख रुपए की पावरफुल बाइक, जान लें इसके दमदार फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now