छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई राहत को बढ़ाने आदेश जारी किए

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत को बढ़ाया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत

Written by: Admin

Published on: January 17, 2025

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत को बढ़ाया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में 4 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा महंगाई राहत में बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स का महंगाई राहत क्रमशः 50 प्रतिशत और 239 प्रतिशत हो जाएगा।

वर्तमान में सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को 46 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स को 230 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है।

Previous

इस माह में दूसरी बार महासमुंद आएंगे सीएम विष्णु देव साय

Next

डीजल चोरी कर भागते हुए स्टॉपर को टक्कर मारकर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, फिर डिवाइडर से टकराई गाड़ी