इस माह में दूसरी बार महासमुंद आएंगे सीएम विष्णु देव साय

महासमुंद. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर माविद्यालय मचेवा महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के

Written by: Admin

Published on: January 17, 2025

महासमुंद. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर माविद्यालय मचेवा महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सुबह 11.35 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे जेठा सक्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि 6 जनवरी 2025 को महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए थे। ऐसे में इस माह दूसरी बार श्री साय का महासमुंद दौरा होगा।

Previous

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री साय के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Next

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई राहत को बढ़ाने आदेश जारी किए