गणेश चतुर्थी पर्व पर पशुवध गृह एवं मांस विक्रय पर पूरी तरह पाबंदी

अम्बिकापुर. नगर पालिका निगम, अम्बिकापुर के आयुक्त द्वारा यह सूचित किया जाता है कि स्थानीय शासन विभाग के निर्देशानुसार आगामी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर नगर

Written by: Admin

Published on: August 25, 2025

अम्बिकापुर. नगर पालिका निगम, अम्बिकापुर के आयुक्त द्वारा यह सूचित किया जाता है कि स्थानीय शासन विभाग के निर्देशानुसार आगामी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे।

साथ ही, मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी आदि का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय धार्मिक भावनाओं एवं सामाजिक सौहार्द्र को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।

अतः समस्त संबंधित व्यापारियों से आग्रह है कि उपरोक्त दिनांक को किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय न करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

शिक्षण को विभागीय कार्यप्रणाली का केंद्र बिंदु बनाएं, समीक्षा बैठक में मंत्री यादव ने अफसरों से यह कहा

Previous

शिक्षण को विभागीय कार्यप्रणाली का केंद्र बिंदु बनाएं, समीक्षा बैठक में मंत्री यादव ने अफसरों से यह कहा

Next

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए मंगाए नामांकन