एक्सीडेंट में धान खरीदी केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर घायल

महासमुंद. कार की टक्कर से धान खरीदी केंद्र बावनकेरा का कंप्यूटर ऑपरेटर घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर खल्लारी थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Written by: Admin

Published on: December 19, 2025

महासमुंद. कार की टक्कर से धान खरीदी केंद्र बावनकेरा का कंप्यूटर ऑपरेटर घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर खल्लारी थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को राज किशोर सिन्हा निवासी ग्राम बावनकेरा ने बताया कि वह धान खरीदी केंद्र बावनकेरा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। वह 14 दिसंबर को वह अपनी बुलेट मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एचई 9509 से वह खल्लारी के आगे पाली रोड मां खल्लारी फ्यूल्स के पहले पहुंचा था तभी करीबन 7.30 बजे पाली की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 12 एएक्स 0450 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके दाहिने साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे दाहिने हाथ एवं पैर में चोट आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 258 मामलों में 30 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

Previous

CG Vyapam Amin Answer Key 2025 Release: अमीन भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, 24 दिसंबर तक करें आपत्ति

Next

साल के आखिरी सप्ताह का राशिफल: जानें 22 से 28 दिसंबर 2025 तक मेष से मीन वालों के लिए खास संकेत