महासमुंद. तुमाडबरी के पास पुलिस ने दो लोगों के कब्जे से देशी प्लेन और मसाला शराब जब्त कर आरोपियों विरूद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिला कि महासमुंद निवासी रितेश बाघ और बेनू कुमार मोटर सायकल हीरो होंडा स्पलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 04 केए 6807 में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले हैं। इसके बाद तुमाडबरी बांध के पास के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त मोटर सायकल को रोका गया।
पूछताछ में मोटर सायकल चालक ने अपना नाम बेनू कुमार पिता स्व लालजी कुमार (41 वर्ष) वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रितेश बाघ पिता स्व वैष्णव प्रसाद बाघ (27 वर्ष) क्लबपारा वार्ड नंबर 26 महासमुंद होना बताया। आरोपियों के कब्जे 19 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1520 रुपए व 50 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 5000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अंतरराज्यीय तस्करों से 25 लाख का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार