Home Desh Cyclone Biporjoy: आठ राज्यों से होकर गुजरेगा चक्रवात बिपरजॉय, जानें 10 जून...

Cyclone Biporjoy: आठ राज्यों से होकर गुजरेगा चक्रवात बिपरजॉय, जानें 10 जून तक की स्थिति

सांकेतिक फोटो

Cyclone Biporjoy: अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय आगे बढ़ रहा है। इसके चलते देश के आठ राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 जून से केरल में मानसून के दस्तक का पूर्वानुमान था, लेकिन अब तक मानसूनी हवाएं अटकी हुईं है।

जानें क्या है चक्रवात बिपरजॉय (Biporjoy)

IMD के मुताबिक सोमवार सुबह ईस्ट-सेंट्रल और इससे सटे साउथ-ईस्ट अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। 24 घंटे बाद ही ये चक्रवात में तब्दील हो गया। बताया गया है कि अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम बिपरजॉय (Biporjoy) रखा गया है, जिसका नामकरण बांग्लादेश ने दिया है।

आईएमडी ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे बिपरजॉय चक्रवात की स्थिति गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर दूर थी। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन 8 राज्यों लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 5 दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Weather

7 से 10 जून तक कहां से गुजरेगा बिपरजॉय चक्रवात

7 जून : ईस्ट-सेंट्रल, वेस्ट-सेंट्रल और साउथ-ईस्ट अरब सागर में 100 किमी प्रति घंटे की हवाएं। बाद में यह रफ्तार 115 किमी/घंटे की हो जाएगी। वेस्ट-सेंट्रल और साउथ अरब सागर के आस-पास के क्षेत्र और नॉर्थ केरल, कर्नाटक और गोवा के तट के तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

8 जून: हवाओं की रफ्तार बढ़कर 115 से 125 किमी/घंटे की होगी जो शाम तक 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। इससे सबसे ज्यादा कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाके प्रभावित होने का पूर्वानुमान है।

9 जून : साउथ अरब सागर, कर्नाटक और गोवा- महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में यह तूफान अपनी मजबूत पकड़ बना लेगा। इस दौरान 135 से 145 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो शाम तक 160 किमी/ घंटे की रफ्तार से बढ़ सकती हैं।

10 जून: इन इलाकों में 145 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो कि 170 किमी/घंटे तक हो सकती हैं।

आईएमडी ने इन इलाकों में समुद्र में मछुआरों को वापस लौटने और 10 जून तक समंदर में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

मानसून की स्थिति- मौसम विभाग ने पहले 4 जून तक केरल में मानसून के आने की संभावना व्यक्त की थी। IMD के अनुसार कि अगले दो से तीन दिनों में केरल में मानसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

सूरज की तपिश ने पारा करीब 45 डिग्री तक चढ़ाया, Chhattisgarh में लू का अलर्ट

Exit mobile version