Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

December 2024: दिसंबर में सिंह, तुला समेत ये पांच राशियां लकी, कारोबार मुनाफा, करियर में सफलता

On: November 22, 2024
Follow Us:
December 2024 Rashifal

December 2024 Rashifal : कुछ दिनों के बाद साल का आखिरी माह यानी दिसंबर की शुरू होगा। यह महीना मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए काफी खास होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल के आखिरी माह में कई बड़े ग्रह गोचरहोंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। (Grah Gochar December 2024)

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह 2 दिसंबर 2024 को दोपहर 12.05 बजे पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इधर मंगल भी कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। दूसरी ओर 15 दिसंबर 2024 को सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि में होगा। इस ग्रह गोचर का असर अगले साल यानी 2025 तक रहेगा।

दिसंबर माह कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहने की संभावना है। किन-किन राशियों के जातक कारोबार, नौकरी, शिक्षा, करियर को लेकर लकी रहने वाले हैं आइए यहां जानते हैं।

मेष राशि

दिसंबर माह मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कारोबार में लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान मान-सम्मान मिलने के साथ ही आपकी सराहना होगी। करियर को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशि

साल 2024 का दिसंबर माह सिंह राशि वालों फायदेमंद रह सकता है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। वहीं पदोन्नति भी संभावना है। आमदनी बढ़ेगी। आपकी लोग सराहना करेंगे। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। दिसंबर माह में करीबी रिश्तेदार काफी दिनों बाद आगमन होगा। बेहद खुश रहेंगे। निवेश आदि से लाभ संभव है।

कन्या राशि

 साल 2024 का कन्या वालों के लिए अच्छा कहा जा रहा है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। यह माह कल्याणकारी रहने वाला है। यात्रा कर सकते हैं। विवाहयोग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। नए कारोबारी संबध भी बनेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। करियर को लेकर भी अच्छी खबर मिलेगी।

मीन राशि 

दिसंबर माह में सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा खासा धन लाभ होगा। प्रबुद्ध व्यक्ति की संगत से आपके विचारों में परिवर्तन होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.