महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम

Maharashtra CM: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी गई है। बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल

Written by: Admin

Published on: December 4, 2024

Maharashtra CM: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी गई है। बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है।

इस फैसले के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। महायुति (Mahayuti) के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पहले भी सीएम रह चुके हैं देवेंद्र फडणवीस

BJP को जिस तरह से विधानसभा चुनाव में सीटें आई हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव हैं। वह पूर्व में भी सीएम रह चुके हैं। एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस को 2019 में भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन महज कुछ दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election) के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। यहां महायुति एकबार फिर ना केवल सत्ता में आई बल्कि 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीत लीं, जबकि विरोधी महाविकास अघाड़ी 50 सीट के अंदर ही सिमट गई। चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।  बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। बीजेपी (BJP) को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल हो गया। 

महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन निराशाजनक

दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। दावे के विपरीत कांग्रेस केवल 16, शरद पवार की एनसीपी-एसपी 10 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 20 सीटें ही जीतीं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे सत्र की तारीख तय, 4 बैठकें होंगी

Previous

Rashifal 6 December 2024: शुक्र की कृपा से इन्हें मिलेंगे नए अवसर, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ को धन संपत्ति की प्राप्ति, बिगड़े काम बनेंगे

Next

Sun Transit December 2024: गुरु के घर में सूर्य का प्रवेश, इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी