मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुरातात्विक स्थल में गड़े खजाने की खोज!, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video!

On: June 27, 2024
Follow Us:
image

महासमुंद. देश के प्रमुख पुरातात्विक स्थल में से एक महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर में अक्सर प्राचीन काल के अवशेष खुदाई के दौरान प्राप्त होते रहते हैं। लेकिन यहां ऐसी घटना का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह सिरपुर क्षेत्र की है और छिपे हुए खजाने की खोज के चलते खुदाई की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल Video में देखा जा सकता है कि यहां पूजा-पाठ करने के बाद चूड़ी भी चढ़ाई गई है। यह जगह काफी प्राचीन है यहां एक मोटी सी दीवार दिख रही है, लेकिन यहां से क्या मिला है, उसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

इसे लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र का है, लेकिन जगह कौन सी यह स्पष्ट नहीं है, जिसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बता दें सिरपुर यह महानदी के किनारे स्थित है, एक ऐतिहासिक, पुरातात्विक व धार्मिक स्थल है। यहां कई प्राचीन मंदिरों के साथ बौद्ध मठ भी खुदाई में प्राप्त हुए हैं।

वाहन जब्ती की सूचना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि विभागीय अमले ने जेसीबी को जब्त किया है,लेकिन इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Disclaimer – सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह कथित Video, लेकिन babapost.in इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें – प्रभारी प्राचार्य को जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।