चिंगरौद में भाइयों के बीच विवाद, छोटे भाई और उसके साले ने की मारपीट

महासमुंद. लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने साले के साथ मिलकर बड़े भाई से मारपीट कर दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली महासमुंद में दोनों आरोपियों

Written by: Admin

Published on: July 9, 2024

महासमुंद. लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने साले के साथ मिलकर बड़े भाई से मारपीट कर दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली महासमुंद में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

पटेल पारा चिंगरौद निवासी मेघराज बोरे पिता भैयाराम बोरे ने बताया कि मेरा छोटा भाई जितेन्द्र बोरे है। दोनों के परिवार ग्राम चिंगरौद में एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहते हैं। मैं विगत 10 वर्षों से रायपुर में रहकर वहां काम करता हूं।

6 जुलाई को रायपुर से अपने लड़की निहारिका बोरे के साथ बैंक कार्य से मूल निवास ग्राम चिंगरौद आकर अपने घर में रूका था। 7 जुलाई की रात लगभग 11 बजे मैं एवं मेरी लड़की निहारिका बोरे लाईट जलाकर अपने कमरे में थे, इसी दौरान मेरे छोटा भाई ने मेरे कमरे का लाइट बंद कर दिया। जब मैने उससे पूछा कि लाइट क्यों बंद कर दिये हो, तब वह नाराज होकर बम्हनी निवासी अपने साले के साथ एक राय होकर मुझे गालियां और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। दोनों आरोपियों के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से मेरा गला, दाहिना पैर पंजे के उपर चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरूकर दी है।

यह भी पढ़ें – बाइक में लिफ्ट देकर लूट लिए साढ़े 7 हजार रुपए, मारपीट भी की

                                                                                                                                 

Previous

आज का राशिफल 9 जुलाई 2024: मंगलवार को इन राशियों को लाभ होगा

Next

420 बोला है कहकर डायस पर चढ़ा और…यह है नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में एफआईआर