E-KYC 20 अक्टूबर तक कराना अनिवार्य

धमतरी. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 5 साल से अधिक उम्र वाले सभी सदस्यों का E-KYC 20 अक्टूबर 2025 तक किया जाना अनिवार्य है, ऐसा नहीं होने पर

Written by: Admin

Published on: October 14, 2025

धमतरी. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 5 साल से अधिक उम्र वाले सभी सदस्यों का E-KYC 20 अक्टूबर 2025 तक किया जाना अनिवार्य है, ऐसा नहीं होने पर उक्त राशनकार्डों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री की पात्रता ई-केवाईसी पूर्ण होते तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी जाएगी।

खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए गूगल प्ले स्टोर में लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth उपलब्ध है, जिसके माध्यम से सदस्य ई-केवाईसी स्वयं कर सकते हैं या निकटतम शासकीय उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से भी E-KYC कराया जा सकता है।

Ration Distribution
फाइल फोटो

खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत जिले में प्रचलित राशनकार्ड 2 लाख 58 हजार 939 है, जिसमें 8 लाख 60 हजार 279 सदस्य हैं। उक्त 8 लाख 60 हजार 279 सदस्यों में 5 साल से अधिक उम्र के 63 हजार 744 सदस्यों द्वारा अब तक E-KYC नहीं कराया गया है।

यह भी पढ़ें – किसान एग्रीस्टेक पोर्टल में तत्काल कराएं पंजीयन, ये है आसान तरीका, जानें कब है लास्ट डेट

Previous

किसान एग्रीस्टेक पोर्टल में तत्काल कराएं पंजीयन, ये है आसान तरीका, जानें कब है लास्ट डेट

Next

आज का अंक राशिफल 15 अक्टूबर 2025, Aaj Ka Ank Rashifal 15 October 2025