Earthquake: नई दिल्ली. देर रात अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
भूकंप के की वजह से घर ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह से जख्मी होने की खबर हृं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बीती रात अफगानिस्तान समेत दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।
Earthquake: अफगानिस्तान में हुई 9 की मौत
अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भी भूकंप की पुष्टि की है।
इसे लेकर रहीमी का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर धराशायी हो गए, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Earthquake: कहां था भूकंप का केंद्र?
USGS के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किमी दूर उत्तर पूर्व में जमीन के 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।
यह भूकंप रविवार-सोमवार की रात 12:47 मिनट पर आया।
Earthquake: Delhi NCR में भी झटके
इस भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर तक देखने को मिला। आधी रात को अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से निकालकर भागे।
लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।
Earthquake: क्यों आते हैं भूकंप?
भू वैज्ञानिकों के अनुसार हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में टैक्टॉनिक गतिविधिया काफी सक्रिय हैं।
भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट (Indo- Eurasian Plate) के खिसकने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
इससे पहले 2 अगस्त को भी इस इलाके में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जमीन से 87 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया था।
वहीं, 6 अगस्त को भी यहां 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था।