सोरिद और गौरखेड़ा के बीच घूम रहा हाथी, इन गांवों के लोग रहें अलर्ट

महासमुंद. दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर महासमुंद वनमंडल की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि हाथी वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 438, 61 के जंगल में विचरण कर रहा है। विभाग की ओर से जारी

Written by: Admin

Published on: December 29, 2024

महासमुंद. दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर महासमुंद वनमंडल की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि हाथी वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 438, 61 के जंगल में विचरण कर रहा है।

विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार दंतैल हाथी रात्रि में चोरभट्ठी से निकल कर कक्ष क्रमांक 68, 59, 60, 61, 438, 62, 63 के सोरिद ओर गौरखेडा आसपास के बीच जंगल में विचरण कर रहा है

विभाग ने दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर ग्राम सोरिद, चोरभट्ठी, गौरखेडा, दलदली, बेलर, मोहंदी, उमरदा, अरण्ड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिड़ी, झालखम्हरिया के आसपास के ग्रामीणों को हाई अलर्ट किया है। साथ ही कहा है कि कोटवारों से मुनादी कराई गई है कि कोई जंगल न जाएं, सतर्क रहे, हाथी के दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें।

Previous

राशिफल 30 दिसंबर 2024: आज पौष अमावस्या, सावधान रहें ये राशि वाले, इन जातकों की मनोकामना पूरी होगी

Next

CM साय की अध्यक्षता में होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना