किराना दुकान संचालक से 20 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त

महासमुंद. किराना दुकान के पास शराब बेच रहे एक व्यक्ति को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए की 167 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मामले में

Written by: Admin

Published on: April 13, 2026

महासमुंद. किराना दुकान के पास शराब बेच रहे एक व्यक्ति को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए की 167 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मामले में आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Crime

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम आंवलाचक्का का रति राम सिदार अपने किराना दुकान के पास बरामदा में लोगों को अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को आंवलाचक्का के कोंदा किराना स्टोर्स में एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम  रति राम सिदार पिता अंजोर सिंह सिदार (56 वर्ष) आंवलाचक्का वार्ड नंबर 08 होना बताया। पुलिस ने संदेही के कब्जे से किराना दुकान के पास बरामदा में गोल्डन गोवा सुपीरियर अंग्रेजी शराब कीमत 20040 रुपए को बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन, दो लोगों पर कार्रवाई

रायपुर में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन: 1000 किलो से ज्यादा पनीर नष्ट, फैक्ट्रियों पर छापा

Weather Update: अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी की मार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें किन राज्यों में लू का अलर्ट

https://www.threads.com/@baba.post.338

Previous

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next

अफसरों ने किया प्रयास प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित मॉक टेस्ट का अवलोकन