EPFO Pension Calculator: रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा पेंशन? ऐसे करें गणना

EPFO Pension Calculator: प्राइवेट जॉब वाले रिटायरमेंट के बाद भी इनकम हो, इसके लिए ईपीएफओ (EPFO) में निवेश करते हैं। ईपीएफओ (EPFO) में निवेश के बाद परिपक्वता (मैच्योरिटी) पर एकमुश्त राशि और मासिक पेंशन का

Written by: Admin

Published on: November 18, 2024

EPFO Pension Calculator: प्राइवेट जॉब वाले रिटायरमेंट के बाद भी इनकम हो, इसके लिए ईपीएफओ (EPFO) में निवेश करते हैं। ईपीएफओ (EPFO) में निवेश के बाद परिपक्वता (मैच्योरिटी) पर एकमुश्त राशि और मासिक पेंशन का लाभ मिलता है। ईपीएफओ (EPFO) में निवेश करने वालों के लिए अक्सर यह सवाल बना रहता है कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी? आइए जानते हैं कैसे करें पेंशन कैलकुलेट कर सकते?

क्या है ईपीएफओ पेंशन कैलकुलेट का आसान फॉर्मूला?

सबसे पहले यह बता दें कि ईपीएफओ (EPFO) में पेंशन का लाभ उस समय मिलती है जब आप लगातार 10 साल तक ईपीएफओ (EPFO) में योगदान करते हैं। वहीं, पेंशन के लिए 35 साल तक की सर्विस होनी जरूरी है। ईपीएफओ पेंशन कैलकुलेट करने का फॉर्मूला (औसत सैलरी x पेंशनेबल सर्विस/ 70) होता है।

  • बेसिक सैलरी में कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता को शामिल किया जाता है।
  • पेंशबल सर्विस का अर्थ कि है आपने कितने साल नौकरी की है।

उदाहरण देकर समझाए तो  अगर आपकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है और 35 साल जॉब करते हैं तो आप उपरोक्त फॉर्मूला का इस्तेमाल करके अपने पेंशन कैलकुलेट कर सकते हैं। ऊपर दिए गए फॉर्मूला के अनुसार 15000 x35 / 70 = 7,500 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। इसी फॉर्मूला के जरिए आप अपना पेंशन कैलकुलेट कर सकते हैं।

बता दें कि पेंशन कैलकुलेट करने का यह फॉर्मूला 15 नवंबर 1995 के बाद संगठित क्षेत्र के कर्मचारी के लिए है। इनसे पहले के कर्मचारी के लिए पेंशन के नियम अलग हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर : श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा, विभाग ने जारी किया आदेश

क्या रिटायरमेंट से मिल सकता है पेंशन?

ईपीएफओ (EPFO) अर्ली पेंशन (Early Pension) की भी सुविधा उपलब्ध कराता है। वैसे तो 58 साल के बाद यूजर को पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन 50 साल की उम्र में अर्ली पेंशन का ऑप्शन को सेलेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, इसमें हर साल 4 फीसदी की कटौती की जाती है।उदाहरण के तौर पर अगर आप 56 की उम्र में अर्ली पेंशन का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको 4 फीसदी की कटौती के बाद मूल राशि में 92 फीसदी ही पेंशन के तौर पर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

कितना योगदान करना होता है ईपीएफओ में?

ईपीएफओ (EPFO) में हर महीने बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत जमा करना होता है। इसमें कर्मचारी के साथ नियोजक कंपनी द्वारा भी योगदान किया जाता है। ईपीएफओ (EPFO) फंड में जमा राशि पर सरकार द्वारा ब्याज मिलता है। इस फंड में जमा राशि में रिटायरमेंट के बाद 75 फीसदी एकमुश्त दी जाती है और 25 फीसदी पेंशन के तौर पर हर महीने दी जाती है।

Previous

Love Rashifal 18 November 2024: ये अपने क्रश को लेकर डेट पर जाएंगे, कर्क, मकर के लवर भाग्यशाली रहेंगे

Next

Gold Rate Today: सोना ने लगाई छलांग, चांदी भी चढ़ी, लेकिन यहां घट गए दाम