सड़क दुर्घटना में बाप की मौत, बेटा घायल

महासमुंद. तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में मृतक का बेटा घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट कोमाखान थाने में दर्ज कराई गई है।

Written by: Admin

Published on: June 25, 2024

महासमुंद. तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में मृतक का बेटा घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट कोमाखान थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस को बंशीलाल यादव पिता दुकालु यादव (60 वर्ष) निवासी लोंदामुड़ा ने बताया कि मेरा दामाद अपनी बाइक TVS सुपर एक्सेल क्र CG 06 G 3390 से लोंदामुडा से चौकबेड़ा की ओर अपने बेटे गुलशन यादव को बिठाकर जा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान के पास पहुंचने पर कोमाखान से नर्रा की ओर आ रही अशोक लीलेण्ड पिकअप (छोटा) CG 04 LZ 9337 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे राजेन्द्र यादव की घटना स्थल पर चोट लगने से फौत हो गया है एवं उसके बेटे गुलशन यादव के दाहिने पैर के घुटने, नीचे के ओंठ तथा अंदरूनी चोटें आई है। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – ससुराल जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Previous

बड़े भाई ने छोटे के साथ मारपीट की

Next

आज का राशिफल 26 जून 2024: इन 3 राशियों को सफलता मिलेगी, कन्या के जातक उधार लेनदेन से बचें