महासमुंद. ग्राम पतेरापाली में रहने वाले एक शिक्षक के घर से नगदी रकम चोरी के मामले में सरायपाली थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
सरायपाली पुलिस को शिक्षक श्रवण कुमार प्रधान पिता स्व जुगेश्वर प्रधान (35 साल)वार्ड नं 05 पतेरापाली ने बताया कि 26 नवंबर की रात लगभग 01.30 बजे के आसपास वह अपने घर में था, उसी दौरान उसके बड़े पिताजी मंगता प्रधान उठे और देखा कि घर के अंदर से टिंकू उर्फ तुषार विशाल पिता प्रमोद विशाल ग्राम पतेरापाली गुल्लक (पैसे रखने का पात्र) को लेकर निकल रहा था, जिसे देखकर जोर-जोर से चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगे। तब टिंकू उर्फ तुषार विशाल घर के गेट को खोल कर एवं सामने लोहे के 07-08 फीट के गेट को फांद कर कूद गया और वहीं नीचे गिर गया। इस दौरान टिंकू के द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा गुल्लक नीचे गिर कर टूट गया और कर गिर गया और पैसा बिखर गया।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसी समय पड़ोस के महिपाल प्रधान ने अपने घर से देखा कि टिंकू उर्फ तुषार विशाल लंगड़ाते हुए दौड़कर भाग रहा था। जिसे उसके बडे पिताजी मंगता प्रधान भी देखे हैं। जब उसने घर के अंदर आलमारी को जाकर देखा तो आलमारी में रखा गुल्लक और वहीं पर 500-500 के 10 नोट कुल 5000 रुपए नहीं थे। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
प्लांट के पीछे फंसे ट्रक की चाबी छीनी, आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज