महासमुंद. गांजा की तस्करी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध कोमाखान थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की पल्सर (सोल्ड) बाइक में 02 व्यक्ति सवार होकर जो पायलेटिंग करते हुए आगे चल रही है, इसके पीछे एक ग्रे रंग की पल्सर बाइक नंबर सीजी 04 आरए 2799 में 02 व्यक्ति सवार हैं और अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड ओडिशा से बागबाहरा महासमुंद की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर कोमाखान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही संदिग्ध मोटर सायकल में सवार दो लोगों को रोका गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों मोटर सायकल में सवार चारों व्यक्ति आपस में परिचित हैं। जिन्होंने अपने नाम भावेश साहू उर्फ आयुष पिता दिनेश साहू 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर जिला धमतरी, विनय कुमार साहू पिता ईश्वर लाल 19 साल निवासी करगी चौकी बिरेझर जिला धमतरी, पिकेश साहू पिता संतोष साहू 21 साल निवासी सकरी चौकी बिरेझर, लोकेश साहू उर्फ काशीराम पिता भंवरलाल 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर जिला धमतरी होना बताए।
आरोपियों के कब्जे से कुल 4.490 किग्रा गांजा (कीमत 2,24,500 रुपए) को बरामद हुआ किया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने आरोपियों ने उक्त गांजा को खरियार रोड नुआपाड़ा (ओडिशा) से धमतरी (छ.ग.) स्वयं के लिए लेकर जाना बताये। चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(बी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

