Upcoming web series 2026: साल 2026 OTT और वेब सीरीज के शौकीनों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल कई सुपरहिट वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होंगे, वहीं कुछ बिल्कुल नई कहानियां भी दर्शकों के सामने आएंगी। गांव की सादगी से लेकर क्राइम और इतिहास की गहराई तक, 2026 में कंटेंट की भरमार देखने को मिलेगी।
Panchayat Season 5
ग्रामीण भारत की सादगी और हास्य से भरपूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने हर सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीता है। शानदार कहानी, दमदार अभिनय और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट इसकी पहचान है। Panchayat का पहला सीजन 2020 में आया था और इसके बाद हर सीजन ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए। अब फैंस Panchayat Season 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
Freedom at Midnight Season 2
भारत की आज़ादी, विभाजन और राजनीतिक घटनाओं पर आधारित ‘Freedom at Midnight’ अपने पहले सीजन से ही चर्चा में रही। इस सीरीज ने इतिहास को एक नए नजरिए से पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहला सीजन नवंबर 2024 में रिलीज हुआ था और अब इसका दूसरा सीजन 9 जनवरी 2026 को स्ट्रीम होने वाला है।
Tashkri: The Smugglers Web
क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ साल 2026 की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक होगी। इसमें इमरान हाशमी एक ईमानदार कस्टम ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करता है। यह हाई-ऑक्टेन क्राइम थ्रिलर 14 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
Gullak Season 5
मिडिल क्लास परिवार की भावनाओं, संघर्ष और छोटे-छोटे पलों को खूबसूरती से दिखाने वाली वेब सीरीज ‘गुल्लक’ हर उम्र के दर्शकों से जुड़ाव बनाती है। इसके चारों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब Gullak Season 5 के 2026 में रिलीज होने की संभावना है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
HeeraMandi Season 2
शानदार सेट, दमदार किरदार और भव्य कहानी के लिए पहचानी जाने वाली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का पहला सीजन दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। ऐतिहासिक और ड्रामेटिक बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज का दूसरा सीजन 2026 या 2027 में रिलीज हो सकता है। HeeraMandi Season 2 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
Stranger Things 5 Finale: आखिरी एपिसोड ने रोंगटे खड़े किए, फैंस की भीड़ से नेटफ्लिक्स हुआ क्रैश