पेट्रोल पहले डालने को लेकर फ्यूल पंप कर्मचारी से मारपीट

महासमुंद. बसना के एक फ्यूल पंप कर्मचारी से गाड़ी में पहले पेट्रोल डालने की बात को लेकर दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। प्रकाश साव

Written by: Admin

Published on: May 28, 2024

महासमुंद. बसना के एक फ्यूल पंप कर्मचारी से गाड़ी में पहले पेट्रोल डालने की बात को लेकर दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

प्रकाश साव पिता मुरलीधर साव ने पुलिस को बताया कि मैं अजमेर फ्यूल पेट्रोल पंप पदमपुर रोड बसना में विगत एक वर्ष से कार्यरत हूं। 26 मई की रात करीबन 11.30 बजे एचएफ डीलक्स बाइक से दो व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिये आएये उनके द्वारा 70 रूपये का पेट्रोल डालने की बात कही गई। इसी दौरान मैं दूसरे बाइक में पेट्रोल डाल रहा था, तभी एचएफ डीलक्स बाइक में सवार दो व्यक्ति आरोपी छोटू बढाई एवं धनेश यादव निवासी अरेकेल द्वारा मेरे बाइक में पहले पेट्रोल नहीं डाले हो कहकर दोनों ने एक राय होकर मेरे साथ वाद विवाद कर गालियां देते हुए हाथ झापड से मारपीट करने लगे।

प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद मैं नीचे जमीन में गिर गया तब धनेश यादव द्वारा अपने पैर से मेरे सीना को मारा है । मारपीट लड़ाई झगड़ा को देखकर पंप में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। आरोपियों ने वहां से जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- नशे की हालत में तालाब किनारे सो गए युवक की बाइक चोरी

Previous

नशे की हालत में तालाब किनारे सो गए युवक की बाइक चोरी

Next

जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे सहित 4 लोगों से मारपीट