बाइक से गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए का 4 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने बताया

Written by: Admin

Published on: October 14, 2024

महासमुंद. बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए का 4 किलो गांजा जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर को फारेस्ट नाका सिरपुर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक काले रंग का मोटरसायकल HF Deluxe क्रमांक CG 10 BQ 4613 को रोका गया। इस पर बाइक में सवार दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा।

भागने का कारण पूछने पर आरोपियों ने अपने पास रखे काला रंग के बैग मे गांजा रखना बताया और उक्त गांजा को बलांगीर (ओडिशा) से मुंगेली (छग) ले जाना बताया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम महेश कुमार यादव पिता धनीराम यादव (21 साल) बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली, कोमल सोनकर पिता ठनकराम सोनकर (21 साल) ठाकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेली का निवासी होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) NDPS ACT के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – रिकवरी का काम करने वाले से दो लोगों ने की मारपीट

Previous

रिकवरी का काम करने वाले से दो लोगों ने की मारपीट

Next

Rashifal 15 October 2024: आज संभलकर रहें ये राशि, कठिनाई का करेंगे सामना