बिरकोनी में ठेले में गांजा की बिक्री, एक गिरफ्तार

महासमुंद. ग्राम बिरकोनी में ठेले में गांजा बेच रहे एक व्यक्ति के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोनी में श्याम

Written by: Admin

Published on: September 16, 2025

महासमुंद. ग्राम बिरकोनी में ठेले में गांजा बेच रहे एक व्यक्ति के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोनी में श्याम धर्मकांटा के सामने एक व्यक्ति अपने ठेला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।

इस सूचना के बाद उक्त स्थल पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम हीरामन निषाद पिता कलीराम निषाद (उम्र 31 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 20 एचपी पेट्रोल पंप के पीछे बिरकोनी होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 465 ग्राम, कीमत लगभग 5000 रुपए और नगद 360 रुपए बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा धारा 20 (ख)(II)(अ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Previous

एग्रीस्टेक पोर्टल में कृषक पंजीयन कराना अनिवार्य, ये है समर्थन मूल्य में धान उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

Next

महासमुंद जिले में मारपीट के मामले, जुर्म दर्ज