Nepal में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बैन का Gen-Z कर रहा विरोध, जानें क्या है मामला?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nepal Protest: नई दिल्ली. नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) पर बैन लगाने के बाद जेनेरेशन जेड (Gen-Z) के युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रदर्शन करते हुए जब वे संसद में दाखिल हुए तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत होने की खबर है ।

नेपाल में अराजकता का माहौल उस वक्त शुरू हुआ जब केपी ओली सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप सहित 26 सोशल मीडिया एप्स पर बैन लगा दिया। यहां की सरकार के इस फैसले के युवा वर्ग नाराज हो गया और सड़कों पर उतर आया।

Nepal में इन सोशल मीडिया एप पर लगाया गया बैन

नेपाल की केपी ओली सरकार के आदेश के मुताबिक, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर, लिंक्डइन, स्नैपचैट, रेडिट, डिस्कॉर्ड, पिनटेरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, रंबल, एमआई वीडियो, एमआई वाइक, लाइन, इमो, जालो, सोल और हैमरो पैट्रो सहित अन्य दूसरे सभी प्रमुख सोशल मीडिया और संचार प्लेटफॉर्म तब तक बैन रहेंगे जब तक वे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते।

सरकार के फैसले के खिलाफ Gen-Z का प्रदर्शन

नेपाल में सोशल मीडिया एप्स पर बैन के खिलाफ Gen-Z ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और संसद भवन में घुसने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबर की गोलियां दागीं, जिसके चलते प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें करीब 14 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

Nepal Gen-Z Protest
Nepal Gen-Z Protest

प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे

प्रदर्शनकारियों को गोली लगने से हालात और बिगड़ गए है, इसके बाद वे संसद में दाखिल हो गए। फिलहाल संसद भवन और पीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। उनका कहना है कि नेपाल सरकार जबतक अपना फैसला वापस नहीं लेती वे प्रदर्शन करते रहेंगे।

BSNL के किफायती 72 दिन वाले इस प्लान में मिल रहा जबरदस्त बेनिफिट, रोजाना 2GB के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू

उग्र प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडू के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, जिससे हालात को काबू किया जा सके। वहीं विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सड़कों पर सेना भी उतार दी गई है।

UPI ट्रांजैक्शन में 15 सितंबर से होगा बड़ा बदलाव, लिमिट को लेकर NPCI ने दी खुशखबरी

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े