एक्सीडेंट में युवती घायल, सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद (छत्तीसगढ़). सांकरा थाना अंतर्गत सल्डीह रोड ग्राम भगतदेवरी में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में एक युवती को चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु

Written by: Admin

Published on: May 11, 2024

महासमुंद (छत्तीसगढ़). सांकरा थाना अंतर्गत सल्डीह रोड ग्राम भगतदेवरी में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में एक युवती को चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्रार्थी नंद कुमार साहू पिता रसपाल साहू ग्राम पेंड्रावन ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 9 मई 02024 को गणेश सिदार एवं मेरे भतीजी दिव्या साहू स्टेड बैंक पिथौरा से पैसा निकाल कर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 8434 में बैठ कर अपने गांव पेंड्रावन जा रहे थे। तभी सल्डीह रोड ग्राम भगतदेवरी सरस्वती शिशु मंदिर के पास करीबन दोपहर 02 बजे विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 0426  के चालक व आरोपी ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल में सवार दिव्या साहू के सिर में चोट आई। घायल दिव्या साहू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांकरा पुलिस ने आरोपी बाइक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – CG News: कार की टक्कर से बाइक में सवार 3 लोग घायल, तुमगांव इलाके में दुर्घटना

Previous

सरकारी नौकरी 2024: यहां निकली 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इन्हें करना होगा आवेदन, ये रही डिटेल

Next

आज का राशिफल 12 मई 2024: विरोधी कमजोर पड़ेंगे, ये जातक शब्दों पर नियंत्रण रखें