बकरी पालक को हो गया बड़ा नुकसान, पाले गए 25 बकरा-बकरी में से 14 नग हो गए चोरी

महासमुंद. जिले के बसना क्षेत्र में एक बकरी पालक को बड़ा नुकसान हो गया। उसके पाले गए 25 बकरा-बकरी में से 14 नग चोरी हो गए। खोजबीन करने बाद नहीं मिलने पर बकरी पालक ने

Written by: Admin

Published on: October 22, 2024

महासमुंद. जिले के बसना क्षेत्र में एक बकरी पालक को बड़ा नुकसान हो गया। उसके पाले गए 25 बकरा-बकरी में से 14 नग चोरी हो गए। खोजबीन करने बाद नहीं मिलने पर बकरी पालक ने बसना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को टेकचंद पटेल पिता देव कुमार पटेल निवासी ग्राम ठेलकोदादर ने बताया कि खेती किसानी के साथ-साथ बकरी का पालन भी करता हूं, मैने घर के सामने कोठार के मकान में छोटे – बड़े बकरी बकरा लगभग 25 नग पालन किया था। 20 अक्टूबर की सुबह करीबन 5 बजे उठकर कोठार में जाकर देखा तो कुछ बकरी व बकरा कम लगे। गिनती करने पर 04 नग बकरी व 10 नग बकरा कम मिले। जिनकी आसपास गांव में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसने बताया कि 14 नग बकरी व बकरा कीमती करीबन 80,000 रुपए को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – OTP पूछकर स्कूल शिक्षक के खाते से उड़ाए 2 लाख 92 हजार, पीएम किसान सम्मान निधि KYC के नाम पर फ्रॉड

Previous

OTP पूछकर स्कूल शिक्षक के खाते से उड़ाए 2 लाख 92 हजार, पीएम किसान सम्मान निधि KYC के नाम पर फ्रॉड

Next

प्रधान पाठक के भाई के घर से रानीहार समेत 85000 रुपए के जेवर की चोरी