मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुलिस भर्ती में गड़बड़ी पर साय सरकार का बड़ा एक्शन, पूरी प्रक्रिया रोकने के आदेश

On: December 25, 2024
Follow Us:
CM Vishnu Deo Sai

रायपुर. Chhattisgarth के राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। पुलिस भर्ती में गड़बड़ी की गंभीर शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भर्ती की पूरी प्रक्रिया रोकने के आदेश दिए हैं।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत

राजनांदगांव में भर्ती प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा था और बयान भी दिया था कि राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई थी, जिसमें कई बिंदुओं पर गलतियां व गड़बड़ी पाई गई थी।

आरक्षक सहित सात गिरफ्तार

पुलिस भर्ती से जुड़े इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद आरक्षक सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार आरक्षकों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नोटेश्वरी धुर्वे हैं। इन्हें पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं 24 दिसंबर को पुलिस ने एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्देश

इन गिरफ्तारियों के बाद जांच प्रक्रिया को और तेज करते हुए आज 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृहमंत्री शर्मा ने राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त करने का निर्देश जारी कर दिया है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।