मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Grah Gochar 2025: वक्री गुरु और नीच का मंगल के अशुभ प्रभाव से 4 राशियों की दिक्कत बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति पर होगा असर

On: November 12, 2024
Follow Us:
Guru-Mangal
---Advertisement---

Grah Gochar 2025: ग्रहों की चाल में परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आगामी दिनों कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने मिलेगी। इनमें शनि का राशि परिवर्तन होगा, वहीं, गुरु जो वर्तमान में वक्री स्थिति में है नीच के मंगल का प्रभाव दिखेगा। वैसे तो इन दोनों ही ग्रहों का प्रभाव अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुका है। इन दोनों ग्रहों में से एक नीच का मंगल कर्क राशि में होगा, और यह अगले साल 21 जनवरी 2025 तक तीक्ष्ण प्रभाव में रहेंगे, इसके चलते कुछ राशियों पर इनका अशुभ प्रभाव दिख सकता है। आइए जानते हैं गुरु की वक्री स्थिति और नीच का मंगल का असर किन राशियों पर पड़ेगा?

ज्योतिष के मुताबिक, गुरु यानी वृहस्पति ग्रह की वक्री स्थिति 9 अक्टूबर 2024 से वृषभ राशि में हो रही है। जो अगले साल 2025 में 4 फरवरी तक रहेगी। ज्योतिष में धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह को प्रायः शुभ ग्रह माना गया है और इन्हें देवताओं का गुरु का दर्जा प्राप्त है। अगर कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत है तो जातक को शिक्षा, सौभाग्य, धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। लेकिन कुंडली में अगर गुरु की स्थिति ठीक नहीं है तो जातक कई तरह से दिक्कतों का सामना करता है।

नीच का मंगल का प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार नीच का मंगल 20 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 21 जनवरी 2025 तक कर्क राशि में रहेगा। इसके बाद 21 जनवरी को यह वक्री होकर 25 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में आएगा। जब नीच का मंगल कर्क रासि में होता है तो इसका प्रभाव काफी तेज व अशुभ होता है। 3 अप्रैल 2025 से नीच का मंगल कर्क राशि में फिर आएगा, यह स्थिति, 7 जून तक रहेगी। इसके चलते लोगों के जीवन में अमंगल हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

वक्री गुरु का असर

ज्योतिष की माने तो गुरु या वृहस्पति का वक्री होना शुभ व अशुभ असर प्रदान करता है. गुरु का वक्री होकर कुंडली में रहना कहीं न कहीं जातक को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। माना जाता है कि उल्टे दिशा में गुरु का चलना जातक के लिए सही नहीं होता है। इसके चलते जातक के जीवन में परेशानियां बढञती है।

इन 4 राशियों को दिक्कत

जब गुरु वक्री और नीच का मंगल इन 4 राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं इन राशियों में वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि शामिल है। इन राशियों के जातकों के लिए अशुभ प्रभाव का संकेत है। इन दोनों ग्रहों की उक्त इन राशि वालों को आर्थिक दिक्कत, स्वास्थ्य खराब होना, मान-सम्मान कमी और दुर्घटनाजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – Rahu Gochar 2024: राहु का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए फायदेमंद, आय बढ़ेगी, प्रमोशन के चांस

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version