मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Tata Motors की इस लग्जरी कार की बिक्री में 22% का ग्रोथ, सालभर में 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी, 68 लाख में आती है सबसे सस्ती कार

On: April 10, 2024
Follow Us:
tata jaguar
---Advertisement---

Tata Motors के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) की रिटेल सेल मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 22% की ग्रोथ के साथ 4,31,733 यूनिट्स रही है। Tata Motors ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की होल सेल 2022-23 के मुकाबले 25% बढ़कर 4,01,303 यूनिट्स हो गई। चौथी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर (JLR) की थोक बिक्री 1,10,190 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16% ज्यादा है। इस कंपनी की सबसे सस्ती कार भी 68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की आती है, जो कि Range Rover Evoque है।

बताया गया कि UK बेस्ड ऑटोमेकर की होल सेल और रिटेल सेल पिछले साल की तुलना में सभी क्षेत्रों में अधिक थी। चौथी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर (JLR) की होल सेल 1,10,190 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की तुलना में 16% ज्यादा है।

जनवरी-मार्च तिमाही में रिटेल सेल 1,14,038 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 23 से 11% ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में, तिमाही में रिटेल सेल यूके में 32%, उत्तरी अमेरिका में 21% और विदेशी क्षेत्र में 16% ज्यादा थी।

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में चीन और यूरोप में रिटेल सेल क्रमशः 9% और 2% गिर गई। बीएसई पर Tata Motors के शेयर 0.59% बढ़कर 1,012.95 रुपये पर बंद हुए।

EV की सेल बढ़ी

भारत में पिछले वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रिटेल सेल भी सभी कैटेगरी में बढ़ी है। इस दौरान पैसेंजर और टू-व्हीलर्स सहित सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन तेजी से बढ़ा। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने यह जानकारी दी है।

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की टोटल सेल 2023-24 में सालाना आधार पर 91% बढ़कर 90,996 यूनिट्स हो गई, जो 2022-23 में 47,551 यूनिट्स थी। Tata Motors ने बीते वित्त वर्ष में 64,217 यूनिट्स रजिस्ट्रेशन के साथ इस सेक्टर को लीड किया। ये आंकड़ा 2022-23 की 38,728 यूनिट्स से 66% ज्यादा है। दूसरी ओर 2023-24 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन 30% बढ़कर 9.47 लाख यूनिट्स हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 7.28 लाख यूनिट्स था। इस कैटेगरी ओला इलेक्ट्रिक 3.29 लाख यूनिट्स की रिटेल सेल के साथ आगे रही। इसके बाद TVS मोटर कंपनी 1.82 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इसे भी पढ़ें – Tata इस शानदार कार में दे रही 50 हजार रुपए का डिस्काउंट, 360 डिग्री कैमरे सहित प्रीमियम फीचर्स से लैस

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।