मिडिल क्लास के लिए Honda की लाजवाब बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
New Honda SP125 Launched: भारत के लोगों खासकर मिडिल क्लास में टू-व्हीलर के लिए कुछ अलग ही क्रेज है। दोपहिया वाहनों की कई कंपनियां ऐसी हैं जिनकी बाइक्स खूब बिकती हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक होंडा (Honda) ने पिछले कुल सालों से 125cc सेगमेंट में कई लाजवाब बाइक्स लॉन्च की हैं। इनकी डिमांड को देखते हुए ही अब कंपनी ने नई Honda SP125 को भारत में लॉन्च किया है। बता दें कि इस बाइक को एक नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है।
होंडा (Honda) की इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 91,771 रुपये है। नए अपडेट के साथ लॉन्च हुई Honda SP125 को पूर्व से ज्यादा प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर्स के साथ लाया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए अपडेट के साथ लाई गई होंडा (Honda) की यह बाइक 125 से अधिक एडवांस है। एसपी 125 एंट्री लेवल 125cc कम्यूटर बाइक में से एक है।
Honda SP125 के फीचर्स
इस बाइक की डिजाइन की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें थोड़े बदलाव तो किए हैं। इसमें फुल LED लाइटिंग के साथ शार्प फ्रंट एंड और टेल सेक्शन दिया गया है। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि होंडा (Honda) बाइक और स्कूटर डीलरशिप पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। होंडा (Honda) की यह बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलती है, जिसमें साइरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक शामिल हैं।
जानें पावरट्रेन के बारे में
फीचर्स की बात करें तो होंडा (Honda) की इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, होंडा (Honda) रोडसिंक ऐप कम्पैटिबिलिटी, 4.2 इंच TFT स्क्रीन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन एक्सेस और USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। न्यू Honda SP125 में 124cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जोकि 10.7 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा (Honda) की यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।