Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

23 सितंबर 2024 का राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, ये राशि वाले आज रहेंगे मालामाल, नौकरी, करियर, बिजनेस की बाधा दूर होगी

On: September 22, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

23 सितंबर 2024 का राशिफल: आज सोमवार का दिन इन 6 राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी, करियर, बिजनेस को लेकर आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आइए जानते हैं आज राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024

आज का मेष राशिफल 23 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज मन में कुछ तनाव रहेगा। घर में बिजली के उपकरणों को लेकर समस्या हो सकती है। सेहत को
ठीक रखने के लिए योग, व्यायाम जरूर करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये।

आज का वृषभ राशिफल 23 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

आज पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझने की संभावना है। दंपत्ति अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी प्रतिभा और ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यों की सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज का मिथुन राशिफल 23 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

आज बिजनेस में कुछ अच्छे मौके हांथ से निकल सकते हैं। विपरीत विचारधारा के लोगों से बहस न करें। पेट दर्द जैसी समस्या होने की सम्भावना है। झूठ बोलने से मानहानि हो सकती है। पारिवारिक उलझन बढ़ेगी। विवादित कार्यों से खुद को दूर रखें।

आज का कर्क राशिफल 23 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। करियर को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को आज दूर कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। नौकरी को लेकर आ रही बाधा दूर होगी।

आज का सिंह राशिफल 23 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आज अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नेटवर्क मार्केटिंग वाले व्यवसाय से बड़ा लाभ मिलेगा। आपकी आय और व्यय दोनों के बीच शानदार सन्तुलन रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

आज का कन्या राशिफल 23 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

आज सहयोग प्राप्त होगा। आपकी उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। चालाक व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है। एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेवानिवृत्त लोग धर्म-कर्म आदि में काफी रुचि लेंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। निस्वार्थ भाव से काम करना होगा।

आज का तुला राशिफल 23 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

आपको काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपकी भावनाओं काे महत्व नहीं देंगे। आज किसी से अपेक्षा न रखें। उदासी जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकते हैं। किसी करीबी से मुलाकात होगी।

आज का वृश्चिक राशिफल 23 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

आज मान-सम्मान प्राप्त होगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को बेहतरीन लाभ हो सकता है। आज नये व्यावसायिक रिश्ते बन सकते हैं। लक आज आपका काफी साथ देगा। घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। आपकी उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 23 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज प्रबुद्ध व्यक्तियों की बातों को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी। करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। जरूरी काम बाधित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। शासकीय कार्यों में विलंब हो सकता है।

आज का मकर राशिफल 23 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

आज थकान और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। बिजनेस में आ रही गिरावट को लेकर परेशान हो सकते हैं। बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। तनाव के बाद रुका हुआ धन आपको मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी को सलाह न दें।

आज का कुंभ राशिफल 23 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

आज सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया न दें। थोड़ा सोच-विचार कर लें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता बढ़ सकती है। विचारों में अस्पष्टता हो सकती है। व्यापारिक अनुबन्ध में जल्दबाज़ी न करें। घरवालों का सहयोग नहीं मिलेगा। करियर को लेकर नये अवसर तलाशेंगे।

आज का मीन राशिफल 23 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

आज इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने का विचार करेंगे। यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अनावश्यक खर्चों को घटाने का प्रयास करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.