Wednesday, July 30, 2025
HomeAstrology12 जुलाई 2025 का राशिफल: कौन-से राशिवालों को मिलेगी सफलता की सौगात?...

12 जुलाई 2025 का राशिफल: कौन-से राशिवालों को मिलेगी सफलता की सौगात? जानें आज का दिन कैसा रहेगा

12 जुलाई 2025 का राशिफल : आज 12 जुलाई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, जिससे कई राशियों के लिए भावनात्मक संतुलन और गुप्त लाभ के योग बनेंगे। आज सिंह और मकर राशि वालों के लिए करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि वृषभ और तुला राशि को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में मिथुन और कर्क राशि के लिए सौहार्द बना रहेगा। वहीं, धनु और कुंभ राशि के जातकों को यात्राओं से लाभ मिल सकता है। आज का दिन निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर चलने का संकेत दे रहा है। दिन शुभ है, लेकिन धैर्य आवश्यक है।

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025, आज का राशिफल 12 जुलाई 2025

मेष राशिफल 12 जुलाई 2025 (Aries)

आज कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी।

वृषभ राशिफल 12 जुलाई 2025 (Taurus)

आज आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। कुटिल लोगों से सतर्क रहें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल 12 जुलाई 2025 (Gemini)

आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बुजुर्ग परिजन किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशिफल 12 जुलाई 2025 (Cancer)

आज आपकी सूझबूझ और समझदारी की प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि सम्बन्धित उद्योगों में अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल 12 जुलाई 2025 (Leo)

आज व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। करियर को लेकर नए मौके मिलेंगे। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।

कन्या राशिफल 12 जुलाई 2025 (Virgo)

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं।

Sawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव की कृपा ऐसे प्राप्त करें

तुला राशिफल 12 जुलाई 2025 (Libra)

आज बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

वृश्चिक राशिफल 12 जुलाई 2025 (Scorpio)

आज नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर शीघ्रता से विश्वास न करें। आपको कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशिफल 12 जुलाई 2025 (Sagittarius)

आज आप धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। खेलजगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

मकर राशिफल 12 जुलाई 2025 (Capricorn)

आज कार्यक्षेत्र में समस्याओं से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। करियर व जॉब को लेकर नए मौके मिलेंगे। आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे।

कुंभ राशिफल 12 जुलाई 2025 (Aquarius)

आज भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे।

मीन राशिफल 12 जुलाई 2025 (Pisces)

आज सफलता मिल सकती है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आज पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें।

जुलाई 2025 मासिक राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े मौके!

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular