मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Horoscope Year 2025: अगले साल मीन राशि में बनेगा दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को करियर से लेकर कारोबार में होगा लाभ, भाग्यशाली रहेंगे

On: November 19, 2024
Follow Us:
Horoscope Year 2025
---Advertisement---

Horoscope Year 2025: नववर्ष 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। यह नया साल सभी राशियों के लिए कई मामलों ही अच्छा रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार साल 2025 की शुरूआत में कई बड़े ग्रह गोचर होंगे, जिनका प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। वैसे यह समय मीन राशि वालों के लिए बेहद खास होगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2025 में मीन राशि में राहु और शुक्र पहले से विराजमान रहेंगे। वहीं 29 मार्च 2025 को शनिदेव भी इसी राशि में आएंगे। इसके बाद बुध का भी फरवरी माह में मीन राशि में गोचर होगा। इस दौरान सूर्यदेव भी 14 मार्च से इसी राशि में होंगे। तत्पश्चात 28 मार्च को चंद्रमा भी मीन में आएंगे। ऐसे में 29 मार्च को मीन राशि में एक समय पर 6 प्रमुख ग्रहों का होना बड़ा दुर्लभ संयोग बनाने जा रहा है। इस संयोग की वजह से कुछ राशियों को लाभ होने जा रहा है, आइए जानते हैं वे राशियां कौन-कौन सी हैं।

Also Read  कन्या राशि के लिए 9 जुलाई 2025: सफलता की नई राहें और प्रेम में सौभाग्य

वृषभ राशि (Taurus Horocope)

Vrishabh Rashifal

मीन राशि में बनने वाले छह ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से वृषभ राशि के लोगों का भाग्य खुलेगा। आपके लिए यह समय लाभकारी व भाग्यशाली होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में एकादश भाव में ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इन्हें धन लाभ हो सकता है। नौकरी, बिजनेस सहित कई क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Mithun Rashifal

नए साल यानी 2025 में मीन राशि में बनने वाले दुर्लभ संयोग से मिथुन राशि की दिक्कतें दूर होंगी। इस राशि में ग्रहों की युति दशम भाव में होगी। इसके चलते आपको काम में सफलता प्राप्त होगी। जॉब को लेकर कई नए  व बड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंधों के लिए यह शुभ है। मित्रों से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में चल रही मंदी से निजात मिलेगी।

Also Read  अंक ज्योतिष : आज इन मूलांक वालों के जीवन में आएगी बहार, शुभ सूचना मिलेगी, ये है लकी नंबर

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

Kanya Rashifal

ग्रहों के दुर्लभ संयोग के चलते साल 2025 कन्या राशि के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। नए साल में रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश से भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। तनाव से दूर रहेंगे। सेहत को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ मधुरता और सामंजस्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का 3 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।